
जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ने किया मंडल कारा का निरीक्षण।
दरभंगा: सोमवार को लहेरियासराय अवस्थित दरभंगा मंडल कारा का निरीक्षण जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सह न्यायाधीश दीपक कुमार ने किया। उन्होंने कारा में बंद कैदियों को तरुण वार्ड तथा विचाराधीन बंदियों को प्राधिकार से मिलनेवाले सहयोग के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। खासकर उन्होंने तरुण वार्ड में बंद बंदियों के उम्र से संबंधित जानकारी प्राप्त किया।
उन्होंने बंदियों की समस्याओं की निदान हेतु कारा अधीक्षक को आवश्यक निर्देश दिये। पुरुष एवं महिला वार्ड के बंदियों के रहन सहन की जानकारी ली। इन्होंने
कारा के अंदर स्थित रसोईघर अस्पताल का भी निरीक्षण किया। श्री कुमार ने जेल में मिल रहे सुविधाओं का अवलोकन किया। साथ ही किस प्रकार का खानपान जेल में बंदियों को दिया जाता है। इसका भी निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान प्राधिकार के पैनल अधिवक्ता विष्णु कांत चौधरी, काराधीक्षक संदीप कुमार, मदन कुमार सहित प्राधिकार के कर्मी उपस्थित थे।

