Home Featured बाढ़ राहत की मांग को लेकर अंचल कार्यालय में समक्ष किया गया प्रदर्शन।
Featured - मुख्य - September 13, 2021

बाढ़ राहत की मांग को लेकर अंचल कार्यालय में समक्ष किया गया प्रदर्शन।

दरभंगा: सोमवार को सदर अंचल के बाढ़ पीड़ितों द्वारा पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत अंचल कार्यालय का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया गया।

क्षेत्र के बाढ़ पीड़ितों द्वारा बाढ़ राहत के वितरण में अनदेखी के खिलाफ तथा सदर प्रखंड को पूर्ण बाढ़ ग्रस्त घोषित करने, किसान बटाईदारों को फसल क्षति मुआवजा देने, पशु चारा, सूखा राहत, बाढ़ से ध्वस्त मकान के मरम्मति मुआवजा देने, बाढ़ पीड़ितों पर हुआ मुकदमा वापस लेने आदि मांगो को लेकर सदर अंचलाधिकारी के खिलाफ हल्ला बोल जन पंचायत का आयोजन किया। जन पंचायत से प्रस्ताव लिया गया कि सदर प्रखंड को पूर्ण रूपेण बाढ़ ग्रस्त घोषित कर सम्पूर्णता में बाढ़ राहत देने का अंचल प्रशासन आश्वासन दे।। प्रखंड को गलत रिपोर्ट करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।

धरना प्रदर्शन का आयोजन भाकपा माले, खेग्रामस एवं मनरेगा मजदूर सभा के बैनर तले संयुक्त रूप से किया गया था।

Share