Home Featured बिहार शिक्षा परियोजना परिषद की राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी ने किया विद्यालय का निरीक्षण।
Featured - मुख्य - September 13, 2021

बिहार शिक्षा परियोजना परिषद की राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी ने किया विद्यालय का निरीक्षण।

दरभंगा: बिहार शिक्षा परियोजना परिषद पटना की राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी लालिमा व कार्यपालक अभियंता विजय कुमार तरुण, बीईपी के मनोज कुमार शाही ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत उत्क्रमित मध्य विद्यालय रामपुरा व मध्य विद्यालय सिमरी का निरीक्षण किया। इस दौरान बीईओ देवेंद्र ठाकुर, शिक्षक रमन कुमार, नरेंद्र कुमार, अभिषेक कमल आदि ने अधिकारियों का स्वागत किया।

अधिकारियों ने सिमरी मध्य विद्यालय में चल रहे वर्ग संचालन का जायजा लिया। शौचालय की दुर्दशा देख टीम के अधिकारियों ने नाराजगी व्यक्त की। वर्ग कक्ष में जाकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के असर के संबंध में छात्रों से बात कर जानकारी ली। विद्यालय में नामांकित 15 सौ छात्रों में से 723 छात्र विद्यालय में उपस्थित थे। विद्यालय परिसर में लगाए गए चापाकल खराब पाए गए। अन्य चापाकल से पेयजल का काम होता देखा गया। विद्यालय में कार्यरत 29 शिक्षकों के संबंध में एचएम अनिल पाठक से जानकारी ली गई। विद्यालय के आय-व्यय का ब्यौरा का अधिकारियों ने अवलोकन किया।

वहीं उत्क्रमित मध्य विद्यालय रामपुरा पहुंचकर टीम के सदस्यों ने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई का निरीक्षण किया। विद्यालय में उपस्थित चार सौ छात्रों के विभिन्न वर्ग कक्ष को देखा।

Share