
सर्पदंश से महिला की मौत।
दरभंगा: जिले के बिरौल थानाक्षेत्र के कमलपुर गांव में सोमवार की रात सर्पदंश से एक महिला की मौत होने जाने का मामला सामने आया है। दरअसल, गांव के ही रामसेवक मुखिया की 45 वर्षीया पत्नी फुलिया देवी को शौच करने दौरान सर्प ने डस लिया। लोगों ने उसे बिरौल सीएससी में भर्ती करवाया, जहां से उसे डीएमसीएच के लिए रेफर कर दिया गया। डीएमसीएच में इलाज दौरान उसने दम तोड़ दिया।

