
हास्पिटलिटी एंड कैटरिग मैनेजमेंट सर्टिफिकेट कोर्स में नामांकन आरंभ।
दरभंगा: स्थानीय सीएम कालेज में हास्पिटलिटी एंड कैटरिग मैनेजमेंट सर्टिफिकेट कोर्स में पहली बार नामांकन आरंभ हुआ है। मंगलवार को पहले आओ-पहले पाओ नियम के तहत दो विद्यार्थियों ने कोर्स में नामांकन कराया है। एक वर्षीय सर्टिफिकेट कोर्स में 40 सीटें निर्धारित हैं। विषय को लेकर प्राचार्य प्रो. विश्वनाथ झा की अध्यक्षता में हास्पिटलिटी एंड कैटरिग मैनेजमेंट की पढ़ाई एवं रोजगार की संभावनाएं विषय पर आनलाइन और आफलाइन मोड में परिचर्चा आयोजित आयोजित की गई। मुख्य अतिथि के रूप में दरभंगा पब्लिक स्कूल के निदेशक विशाल गौरव, कोर्स समन्वयक डा. आशीष कुमार बरियार व सर्टिफिकेट कोर्सेज के चीफ कोआर्डिनेटर डा. आरएन चौरसिया शामिल थे। प्राचार्य प्रो. विश्वनाथ झा ने कहा कि वर्तमान समय में इस कोर्स से शिक्षित-प्रशिक्षित छात्र-छात्राओंकी पूरे विश्व में अत्यधिक मांग बढ़ती जा रही है। हवाई अड्डा, तारामंडल तथा एम्स आदि प्रारंभ होने से दरभंगा पर्यटन के क्षेत्र में तेजी से उभरता जा रहा है। इस कोर्स में नौकरी एवं रोजगार की स्वर्णिम संभावनाएं हैं।
दरभंगा पब्लिक स्कूल के निदेशक विशाल गौरव ने कहा कि मिथिला सहित पूरे देश-विदेश में मैनेजमेंट के क्षेत्र में सुनहरा एवं विस्तृत करियर उपलब्ध है। कोर्स के समन्वयक डा. आशीष कुमार बरियार ने कहा कि इस इस कोर्स के माध्यम से छात्र-छात्राओं के बहुआयामी व्यक्तित्व में निखार लाया जाएगा। इस कोर्स के माध्यम से एयरलाइंस, रेलवे, जहाज के साथ ही होटल, मोटल, रेस्तरां, बार कैफेटेरिया, ट्रैवल व टूरिज्म आदि क्षेत्र में रोजगार की असीम संभावनाएं हैं।
कोर्स के चीफ को-ऑर्डिनेटर डा. आरएन चौरसिया ने कहा कि सीएम कालेज में संचालित इस कोर्स में मात्र 40 सीट निर्धारित हैं, जिसमें पहले आओ- पहले पाओ सिद्धांत से पढ़ाई कर रहे, पढ़ाई छोड़ चुके या पढ़ाई पूरी कर चुके कोई भी व्यक्ति नामांकन ले सकते हैं। नामांकन के लिए इंटर प्रथम या द्वितीय श्रेणी से पास होना अनिवार्य है। फारेन ट्रेड के कोर्स को-आर्डिनेटर प्रो. रितिका मौर्या के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान के को-आर्डिनेटर डा. मसरूर सोगरा ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम में समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष डा प्रभात कुमार चौधरी, ई-कामर्स के समन्वयक प्रो. ललित शर्मा, डा. मनोज कुमार सिंह,डा लाल मोहन झा, अमरजीत कुमार, गौतम गुप्ता, रीतेश, पुष्पांजलि, आदित्य, प्रीति, विक्रम, राकेश, दिव्या शर्मा, दीक्षा, हार्दिक, कुंदन, चंदन,हर्षित आनंद, सुशांत, रमेश, रवीन्द्र,नलिन, आरिफ, सिमरन,कमलेश, प्रशांत, जावेद,चंदन, निशा, मिर्जा, रेखा, राकेश, घनश्याम, अमन, रितेश, सुमित, प्रीति, शंकर, रामनाथ, राजकिशोर, बृजभूषण, सुमित, प्रशांत भी शामिल थे।

