Home Featured मौसम का बदला मिजाज, 19 सिंतबर तक बादल छाए रहने की संभावना
Featured - मुख्य - September 14, 2021

मौसम का बदला मिजाज, 19 सिंतबर तक बादल छाए रहने की संभावना

दरभंगा: पिछले एक सप्ताह से उमस भरी गर्मी और चिलचिलाती धूप झेल रहे लाेगाें काे मंगलवार की सुबह से मौसम के बदले मिजाज और दोपहर बाद हुई बारिश से राहत मिली। हालांकि बारिश के कारण सूखी सड़कों पर जरूर जलजमाव हाे गया जिससे कई मोहल्लों में लाेगाें काे आवागमन में परेशानी हुई।

मगर गर्मी से निजात मिली। मौसम विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक 15 से 19 सितंबर तक मध्यम बादल छाए रह सकते हैंं। इस अवधि में हल्की बारिश हाे सकती है। कुछ स्थानों पर मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

इस अवधि में अधिकतम तापमान 30-34 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 25-27 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है। पूरवा हवा चलने का अनुमान है। आैसतन 10-20 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।

Share