
बिषैला कीड़ा के काटने से हुई 30 वर्षीय युवक की मौत।
दरभंगा: जिले के कुशेश्वरस्थान : पूर्वी प्रखंड की ईटहर पंचायत के बसबरिया गांव में मंगलवार को अज्ञात विषैला कीड़ा के काटने से एक युवक की मौत हो गई।
ग्रामीणों ने बताया कि गाँव के ही डोमी सदा का 30 वर्षीय पुत्र बौआ सदा सोमवार की रात सो रहा था। इसी दौरान किसी विषैले कीडे ने उसे काट लिया। इसकी सूचना उसने परिवार के लोगों को दी।
मृतक की पत्नी मंजू देवी ने बताया कि जानकारी होते ही उन्हें झाड़ फूंक के लिए भगत के पास ले गया। वहां उनकी हालत धीरे – धीरे बिगड़ने लगी। स्थिति गंभीर में पीएचसी कुशेश्वरस्थान लाया गया, लेकिन इलाज शुरू होने से पहले ही बौआ ने दम तोड़ दिया।

