Home Featured भारी मात्रा मे अंग्रेजी शराब सहित दो कारोबारी गिरफ्तार
Featured - मुख्य - September 14, 2021

भारी मात्रा मे अंग्रेजी शराब सहित दो कारोबारी गिरफ्तार

दरभंगा: सकतपुर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नाकेबंदी कर दिल्ली नंबर की स्कॉर्पियो गाड़ी के साथ भारी मात्रा मे अंग्रेजी शराब एवं दो कारोबारियों को गिरफ्तार कर लिया है।

थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया सूचना मिली थी कि कुर्सो नदियामि गांव में शराब की खेप उतरने वाली है। गुप्त सूचना के आधार पर कुर्सो एवं नदियामी दुर्गा मंदिर के समीप रात्रि में नाकेबंदी की गई।

नाकेबंदी के दौरान दिल्ली नंबर की सफेद स्कॉर्पियो की तलाशी लेने के क्रम में विदेशी शराब बरामद की गई। इस दौरान दो युवक संजीत कुमार चौधरी एवं सौरभ कुमार झा को गिरफ्तार किया गया। वहीं, दो अन्य तस्कर रंजीत चौधरी एवं गौतम झा अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

Share