Home Featured बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी से मिले विधायक ललित यादव।
Featured - मुख्य - September 14, 2021

बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी से मिले विधायक ललित यादव।

दरभंगा : विधानसभा में मुख्य विपक्षी दल के मुख्य सचेतक सह दरभंगा ग्रामीण के विधायक ललित कुमार यादव ने मंगलवार को जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम से मुलाकात कर अविलंब बाढ़ पीड़ितों को सहायता देने की मांग की है। इस आशय का उन्होंने एक पत्र भी जिलाधिकारी को सौंपा।

विधायक ललित यादव ने बताया कि बाढ़ राहत कार्य में तेजी लाने की बजाय कई इलाकों को बाढ़ग्रस्त घोषित करने में देरी की जा रही है। यह अनुचित है। विधायक ने बताया कि दरभंगा सदर प्रखंड की पंद्रह पंचायतें क्रमशः छोटायपट्टी, बलहा, बिजली, खुटवारा, धोई, अतिहर, लोआम, खरुआ, घोरघट्टा, सोनकी, दुलारपुर, मुरिया, अदलपुर, भालपट्टी, नैनाघाट आदि में बाढ़ के कारण फसल व जान माल की काफी क्षति हुई है। यहां के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाढ़ पीड़ित फसल तबाह होने व अनाज समाप्त होने के बाद मारे – मारे फिर रहे हैं। इस स्थिति में सरकार को तत्काल पीड़ितों की सुधि लेनी चाहिए।

दरअसल, विधायक ललित यादव ने मंगलवार को क्षेत्र का दौरा करने के बाद जिलाधिकारी से मिल उन्हें जनसमस्याओं से अवगत करवाया। जिलाधिकारी ने इसपर उचित कदम उठाने का आश्वासन विधायक को दिया।

Share