Home Featured एसएसपी के निर्देश पर चलाए गए छापेमारी अभियान में हत्या सहित कई मामलों के आरोपी गिरफ्तार।
Featured - मुख्य - September 14, 2021

एसएसपी के निर्देश पर चलाए गए छापेमारी अभियान में हत्या सहित कई मामलों के आरोपी गिरफ्तार।

दरभंगा: पंचातय चुनाव की तैयारी और क्राइम कंट्रोल को लेकर सोमवार की रात एसएसपी बाबू राम की ओर से विभिन्न थाना और ओपी स्तर पर चलाए गए विशेष छापेमारी अभियान में हत्या, जानलेवा हमला, अपहरण, चोरी, शराब तस्करी सहित अन्य मामलों में 27 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। इस बीच सोनकी ओपी की पुलिस ने पिछले साल 2020 के पहली सितम्बर को हुई मारपीट और हत्या मामले में चिकनी गांव निवासी स्व. राजगीर मंडल के पुत्र रामबाबू मंडल को गिरफ्तार किया है। वहीं, विश्वविद्यालय थाना की पुलिस ने वर्ष 2019 में मारपीट और जालनेवा मामले में भी गिरफ्तार किया।

Share