
निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित।
दरभंगा: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग द्वारा हिन्दी दिवस के अवसर पर मंगलवार को भाषण प्रतियोगिता और ‘राजभाषा हिंदी की वर्तमान दशा एवं दिशा’ विषय पर विभागाध्यक्ष प्रो. राजेन्द्र साह की अध्यक्षता में संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
संगोष्ठी के दौरान गत 11 सितंबर को आयोजित हुए निबन्ध प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। निबन्ध प्रतियोगिता में स्नेहा कुमारी (स्नातकोत्तर हिंदी, प्रथम छमाही) ने प्रथम स्थान, मिश्रा सपना संजीत (स्नातकोत्तर हिंदी, प्रथम छमाही) और अनीश (स्नातकोत्तर हिंदी, प्रथम छमाही) ने क्रमश: द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।
भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आलिया अज़ीमा (स्नातकोत्तर अंग्रेजी, प्रथम छमाही), द्वितीय स्थान स्नेहा कुमारी(स्नातकोत्तर हिंदी, प्रथम छमाही) को प्राप्त हुआ तृतीय स्थान पर संयुक्त रूप से दीपक कुमार(स्नातकोत्तर हिंदी, प्रथम छमाही) और दीपक कुमार(स्नातक, द्वितीय खण्ड, हिंदी प्रतिष्ठा, के०एस०कॉलेज, लहेरियासराय) रहे। धन्यवाद ज्ञापन शोधप्रज्ञ अभिषेक कुमार सिन्हा ने किया।

