Home Featured द बिहार टीचर – हिस्ट्री मेकर के बैनर तले डॉ कुमार मदन मोहन सहित जिले के 12 शिक्षक हुए सम्मानित।
Featured - मुख्य - September 14, 2021

द बिहार टीचर – हिस्ट्री मेकर के बैनर तले डॉ कुमार मदन मोहन सहित जिले के 12 शिक्षक हुए सम्मानित।

दरभंगा: द बिहार टीचर – हिस्ट्री मेकर के बैनर तले कोरोना काल में मेरा मोबाइल मेरी शिक्षा मुहिम चलाने वाले प्रदेश के करीब 110 शिक्षकों को सम्मानित किया गया है। पटना के दीघा अवस्थित एक कॉलेज में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

सम्मानित होने वाले शिक्षकों में दरभंगा जिला के एक दर्जन शिक्षक भी शामिल रहे। इसमें संस्थापक सदस्य एवं कोर कमेटी सदस्य दरभंगा निवासी प्लस टू राजकीयकृत बापू स्मारक उच्च विद्यालय कुशोथर, बहादुरपुर के शिक्षक डॉ0 कुमार मदन मोहन भी शामिल थे।

सम्मानित होने वाले अन्य सदस्यों में नगर प्रखंड साधन सेवी मुमताज फरहत, मवि शुभंकरपुर की एचएम मीरा कुमारी,मवि बांग्लागढ़ के एचएम अशोक कुमार, हेकॉक इंस्टीट्यूट की शिक्षिका ज्योति राय एवं सृष्टि मुखर्जी, उ.वि. पिंडारूच के शिक्षक डॉ दीपक झा, उच्च विद्यालय हावी भौआर के शिक्षक अभिषेक कुमार, मवि सैदनगर की की शिक्षिका मिथिलेश कुमारी, पितांबरी बांग्ला स्कूल की शिक्षिका प्रतिमा कुमारी,मवि गौशाघाट की शिक्षिका कंचन प्रभा, करुणा राय, मनीषा कुमारी आदि शामिल थे।

Share