
अब दरभंगा में भी शुरू होगा सीएनजी बसों का परिचालन।
दरभंगा: पेट्रोल – डीजल की वजह से बढ़ते प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग को कम करने के लिए सरकार सीएनजी बसों का परिचालन कर रही है। अब सीएनजी बसों का परिचालन दरभंगा प्रमंडल में भी शुरू किया जाएगा।
उक्त जानकारी बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के प्रशासक श्याम किशोर ने दी। श्याम किशोर शुक्रवार को विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर दरभंगा बस स्टैंड का निरीक्षण करने पहुंचे थे। यहां बस स्टैंड पर बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक और कर्मचारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
श्याम किशोर ने कहा कि दरभंगा से उनका काफी पुराना नाता रहा है। उन्होंने कहा कि दरभंगा में बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के विकास के लिए वे आगे बढ़कर काम करेंगे। यहां से जल्द ही कई नयी सेवाएं शुरू की जाएंगी।

