Home Featured 27 सितंबर को आहूत भारत बंद की सफलता की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित।
Featured - मुख्य - September 19, 2021

27 सितंबर को आहूत भारत बंद की सफलता की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित।

दरभंगा: अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति की बैठक किसान सभा के जिला अध्यक्ष राजीव कुमार चौधरी, किसान सभा के राज्य सह सचिव सह जिला सचिव श्याम भारती और किसान महासभा के जिलाध्यक्ष शिवन यादव की संयुक्त अध्यक्षता में रविवार को लहेरियासराय में हुई।

इसमें सर्वसम्मति से 27 सितंबर को शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के अवसर पर व दिल्ली के बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन के 9 महीने पूरे होने के उपलक्ष में सरकार के कथित तानाशाही रवैए के खिलाफ भारत बंद की सफलता को लेकर दरभंगा को पूर्ण रूप से बंद करने का निर्णय लिया गया। इसकी तैयारी में 23 सितंबर को पोलो मैदान स्थित धरना स्थल के पास सभी जन संगठनों की कन्वेंशन आयोजित की जाएगी।

बैठक को संबोधित करते हुए किसान सभा के अध्यक्ष ललन चौधरी ने कहा कि आज 9 महीने से ऊपर देश के किसान दिल्ली के बॉर्डर पर तीनों किसान विरोधी काला कानून को वापस लेने, एमएसपी देने की गारंटी करने एवं बिजली बील कानून को वापस लेने सहित विभिन्न मांगों को लेकर आन्दोलित है लेकिन सरकार सार्थक वार्ता करने के बजाए देश में अन्य जगहों पर जारी किसान आंदोलन को कुचलने का काम कर रही है।

बैठक में अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन के जिला सचिव सुधीर कुमार ने कहा कि किसान आंदोलन के समर्थन में अब बिहार के किसान और खेत मजदूर भी संगठित हो गये हैं। किसान महासभा के नेता अभिषेक कुमार ने कहा कि सरकार आज हिटलर के रास्ते पर चल रही है।

Share