Home Featured मधुबनी के स्वास्थ्य कर्मी को मारी गोली, इलाज केलिए डीएमसीएच में भर्ती।
Featured - मुख्य - September 19, 2021

मधुबनी के स्वास्थ्य कर्मी को मारी गोली, इलाज केलिए डीएमसीएच में भर्ती।

दरभंगा: मधुबनी जिले के अंधरामठ थाना क्षेत्र के मठही गांव में रविवार को गांव के ही एक युवक ने स्वास्थ्यकर्मी को गोली मारकर घायल कर दिया। गोली स्वास्थ्यकर्मी के सीने के आर-पार हो गई है। गंभीर अवस्था में उसका इलाज डीएमसीएच के इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है।

घायल स्वास्थ्यकर्मी लक्ष्मी नारायण दास का पुत्र अशोक कुमार (46) है। वह मठही गांव का ही रहने वाला है। वह खुटौना पीएचसी में बीएचडब्ल्यू के पद पर कार्यरत है। घायल अशोक ने बताया कि गांव के ही कुछ युवक शराब तस्करी के काम में लगे हुए हैं। इसकी जानकारी कई बार मैंने स्थानीय पुलिस को दी थी।

इसी की खुन्नस में सुबह में गांव के ही पंकज दास और सोनू बाइक से आये और मेरे साथ गाली-गलौज करने लगे। मना करने पर पंकज दौड़कर घर गया और वहां से पिस्तौल लेकर आया और मुझ पर गोली चला दी। गोली मेरी छाती के दाहिने तरफ आर-पार हो गयी। स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए मुझे फुलपरास पीएचसी ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद मुझे बेहतर इलाज के डीएमसीएच रेफर कर दिया गया।

Share