Home Featured सड़क पर मिला 20 किलो का कछुआ।
Featured - मुख्य - September 19, 2021

सड़क पर मिला 20 किलो का कछुआ।

दरभंगा: शनिवार की रात हायाघाट-बांसडीह पथ पर रुस्तमपुर गांव के पास बीच सड़क पर ग्रामीणों को लगभग 20 किलो का एक कछुआ दिखा। कछुआ सड़क पर धीरे-धीरे चल रहा था। इस सड़क किनारे ही मोईन है। बताया जाता है कि कछुआ इसी मोईन से बाहर निकला था।

इतना बड़ा कछुआ ग्रामीणों के लिए कौतूहल का विषय था। हालांकि रात में ही ग्रामीणों ने कछुआ को स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया। रविवार की सुबह भी कछुआ को देखने के लिए आसपास के ग्रामीणों का थाना परिसर में तांता लगा हुआ था।

थानाध्यक्ष तारिक अनवर अंसारी के अनुसार कछुआ वन एवं पर्यावरण विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है। मिथिला वन प्रमंडल पदाधिकारी चंचल प्रकाश ने बताया कि हायाघाट में मिले कछुआ के शरीर पर किसी प्रकार का चोट नहीं था। विभाग के कर्मियों ने उसे सुरक्षित कमला नदी में छोड़ दिया।

Share