
23 सितम्बर को दिनकर जंयती पर निबंध लेखन तथा भाषण प्रतियोगिता का होगा आयोजन।
दरभंगा: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के पीजी हिन्दी विभाग की ओर से राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती पर 23 सितम्बर को दिनकर पर केन्द्रित निबंध लेखन तथा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों एवं संस्थानों के छात्र- छात्राएं इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।
निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन विवि हिन्दी विभाग में 22 सितंबर को 11 से 12 बजे तक होगा। निबंध लेखन का विषय होगा ‘मानवीय मूल्यों के परिप्रेक्ष्य में दिनकर की रचनाशीलता’। भाषण प्रतियोगिता 23 सितम्बर को 11.30 से 01.30 बजे तक होगी। भाषण का विषय होगा ‘वर्तमान संदर्भ में दिनकर की राष्ट्रीय चेतना’।
प्रतियोगिता के उपरांत विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए सभी प्रतिभागी अपने विश्वविद्यालय, महाविद्यालय, संस्थान द्वारा निर्गत पहचान पत्र अनिवार्य रूप से लेकर आएंगे। यह जानकारी पीजी हिन्दी विभागाध्यक्ष प्रो. राजेन्द्र साह ने दी है।

