
अलीनगर में उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित, दिनभर लगी रही प्रखंड कार्यालय पर भीड़।
दरभंगा: अलीनगर के उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह रविवार को आवंटन कर दिया गया। जिसको लेकर दिनभर प्रखंड कार्यालय पर प्रत्याशियों का भीड़ लगी रही। वार्ड सदस्य पद के लिए चुनाव चिन्ह आवंटन करने के लिए एक टेबल लगाई गई थी।
जहां प्रत्याशियों की अधिक संख्या होने के कारण चुनाव चिन्ह लेने के लिए प्रत्याशियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। क्योंकि, सबसे अधिक संख्या इसी पद के लिए है। वहीं प्रखंड कार्यालय के निकट ही चुनाव सामग्री की दुकानें सज जाने के कारण प्रत्याशी अपना चुनाव चिन्ह लेकर निकलते ही अपना चुनाव चिन्ह से संबंधित सामग्री खड़ीदेते हुए देखे गए। मुखिया पद के लिए सभी 11 पंचायतों में 107 प्रत्याशी मैदान में खड़े हैं।
जिनमें अधलोआम पंचायत में 6, लहटा तूमौल सूहथ में 10, गरौल पंचायत में 7, हनुमाननगर में 10, धमुआरा धमसाईन में15, हरियठ मे 9, मोतीपुर में 7, पकरी पंचायत में 14 ,हरसिंहपुर में 11, नरमा नवानगर में 5 एवं अलीनगर पंचायत में 13 प्रत्याशी मैदान में हैं। सरपंच पद के लिए कुल 77 उम्मीदवार मैदान में अपने भाग्य आजमा रहे हैं। पंचायत समिति के 19 पद यहां निर्धारित हैं। जिनमें 128 प्रत्याशी मैदान में खड़े हैं। वार्ड सदस्य पद के लिए एक प्रत्याशी हरियठ पंचायत से निर्विरोध चुने गए हैं। जबकि 175 वार्डों में 775 उम्मीदवार मैदान में खड़े हैं। वहीं पंच पद के लिए 74 वार्डों में निर्विरोध चुने गए हैं जबकि 4 पद खाली रह गया वहीं 98 वाडोँ मे कुल 212 प्रत्याशी मैदान में खड़े हैं सभी पदों में कुल 1299 प्रत्याशी मैदान में डटे हुए हैं जिनमें 678 महिला एवं 621 पुरुष प्रत्याशी हैं।

