Home Featured मारपीट के दौरान छुड़ेबाजी में जख्मी हुई ईलाजरत महिला की मौत।
Featured - मुख्य - September 19, 2021

मारपीट के दौरान छुड़ेबाजी में जख्मी हुई ईलाजरत महिला की मौत।

बिरौल: थाना क्षेत्र के सुपौल रामनगर पूर्वी टोला मे एक सप्ताह पुर्व हुई दो भाइयों के बीच मारपीट के दौरान छुड़ेबाजी में जख्मी हुई महिला की मौत रविवार की अहले सुबह हो गई। घटना की खबर सुनते ही परिजन सहित गांव में कोहराम मच गया।

परिजनों की सूचना पर पुलिस ने मृतक महिला मो. बेलाल की 40 वर्षीया पत्नी बचिया खातून के शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। इधर पुनि सह थानाध्यक्ष ब्रहमदेव सिंह ने बताया कि नौ सितंबर को मो. बेलाल व मो. मुन्ना शेख के बीच मारपीट हुई थी।

इस मामले में मृतका के पति बेलाल ने थाने में आवेदन देकर अपने बड़े भाई एवं अन्य लोगों के विरुद्ध मारपीट करने व छुरा से पत्नी को जख्मी करने का आरोप लगाया था। इस बीच जख्मी का इलाज बिरौल सीएचसी में करने के बाद चिकित्सक ने उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया था। लेकिन ग्रामीण समझौते के तहत जख्मी का इलाज स्थानीय स्तर पर चल रहा था। सोमवार के सुबह उसकी मौत होने सूचना पुलिस को दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के अनुसार दोषियों के विरुद्ध अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।

Share