
भाजयुमो द्वारा आयोजित नवभारत मेला में सरकार के कल्याणकारी योजनाओं की लगायी गयी प्रदर्शनी।
देखिये वीडियो भी👆
दरभंगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्म दिवस पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा समर्पण कार्यक्रम के तहत सोमवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा की दरभंगा जिला इकाई द्वारा स्थानीय लक्ष्मेश्वरी पब्लिक लाइब्रेरी में नवभारत मेला का आयोजन किया गया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष बालेंदु झा बालाजी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान हायाघाट के विधायक रामचन्द्र साह, विधान पार्षद अर्जुन साहनी, जिलाध्यक्ष जीवछ साहनी सहित कई प्रतिनिधि एवं नेतागण उपस्थित थे।
इस नव भारत मेला के माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार के द्वारा चलाए जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई गयी तथा लोगों को इसकी जानकारी देते हुए इसका लाभ लेने हेतु प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए भाजयुमो जिलाध्यक्ष बालेंदु झा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन के अवसर पर सेवा एवं समर्पण कार्यक्रम के तहत नवभारत मेला का आयोजन किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा एवं कार्य के 20 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 20 दिनों के सेवा समर्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। वे 20 वर्षों से लगातार सेवा एवं कार्य मे लगे हैं। पहले गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने सेवा दी, और अभी वर्तमान में 7 वर्षों से प्रधानमंत्री के रूप में सेवा दे रहे हैं।
बालेंदु झा ने बताया कि युवा मोर्चा द्वारा आयोजित नवभारत मेला में केंद्र व राज्य सरकार के द्वारा चलाए जा
रहे जन कल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी लक्षमेश्वरी पब्लिक लाइब्रेरी में छात्रों और युवाओं के बीच लगाई गई थी, जिसमें काफी संख्या में छात्रों एवं युवाओं ने उपस्थित होकर इसका लाभ उठाया।
कार्यक्रम के दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष हरि साहनी, जिला महामंत्री सुजीत मलिक, आदित्य नारायण मन्ना, जिला मंत्री उमेश चौधरी, जिला प्रवक्ता तनवीर हसन, जिला उपाध्यक्ष संजीव शाह, ध्रुव मंडल, कन्हैया पासवान, प्रेम कुमार मिश्रा, घनश्याम कुमार, गजेंद्र मंडल नितिन कुमार, केशव झा, विद्या यादव, रवि प्रकाश झा, प्रदीप कुमार, रवि चंद्रवंशी, हिमांशु पांडे, विशाल महासेठ, सुमित झा, रुद्रा चौधरी, जय भारद्वाज, लाल बचन यादव, आर्यन कुमार, मनीष पुरी आदि साहित कई अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम प्रभारी युवा मोर्चा के जिला प्रवक्ता सौरव ओझा ने किया।

