
विभिन्न ट्रेनों से उतरे यात्रियों में से रैपिड टेस्ट में मिले कोरोना पॉजिटिव।
दरभंगा: रेलवे स्टेशन पर रविवार को 24 घंटे में स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के अलावा विभिन्न ट्रेनों से उतरे यात्रियों में से रैपिड टेस्ट में 37 लोगों में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से स्वास्थ्य महकमे में हड़कम्प मच गया है। दरभंगा जिले में पिछले कई दिनों से कोरोना का एक भी पॉजिटिव मामला सामने नहीं आने से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी राहत की सांस ले ही रहे थे कि मधुबनी से मिली खबर ने उनका चैन छीन लिया।
कोरोना के मरीजों की त्वरित पहचान के लिए अब बस अड्डे पर भी जांच की जरूरत महसूस की जाने लगी है। इसे देखते हुए डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने बस स्टैंड पर भी फिर से कोरोना जांच की सुविधा जल्द बहाल करने की बात कही है। दरभंगा जंक्शन व एयरपोर्ट पर मुम्बई व केरल के अलावा दक्षिण भारत से आने वाले यात्रियों की लगातार कोरोना जांच की जा रही है।
पिछले कई दिनों में कोरोना पीड़ित एक भी यात्री की पुष्टि नहीं हुई है। अब दिल्ली से पहुंचने वाली ट्रेनों से पहुंचने वाले यात्रियों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। सोमवार को दरभंगा जंक्शन पर की गयी जांच में एक भी यात्री कोरोना पॉजिटव नहीं पाया गया। उधर, बस से दरभंगा पहुंचने वाले यात्रियों के माध्यम से जिले में कोरोना का खतरा एक बार फिर बढ़ सकता है। कई यात्री दिल्ली से बस का सफर कर यहां पहुंचते हैं। जानकारों का कहना है कि कोरोना की रोकथाम के लिए बस स्टैंड पर यात्रियों की रैंडम टेस्टिंग जरूरी है।

