Home Featured पुलिस अभिरक्षा से कैदी के भागने मामले में एसएसपी ने तीन पुलिसकर्मियों को किया निलंबित।
Featured - मुख्य - September 20, 2021

पुलिस अभिरक्षा से कैदी के भागने मामले में एसएसपी ने तीन पुलिसकर्मियों को किया निलंबित।

दरभंगा: जिले के भालपट्टी ओपी से पुलिस अभिरक्षा से कैदी भागने के मामले में एसएससी बाबू राम ने तीन पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है। इनमें दो सिपाही व एक चौकीदार शामिल हैं। एसएसपी ने बताया कि कैदी भागने के मामले की जांच सदर सर्किल इंस्पेक्टर सुबोध चौधरी को सौंपी गयी थी। उन्हीं की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की गई है।

एसएसपी ने बताया कि संतरी डॺूटी वाले सिपाही अगस्तिन लकरा व नवीन कुमार सुमन को डॺूटी में लापरवाही तथा संदिग्ध आचरण के लिए निलंबित किया गया है। वहीं बिना संतरी डॺूटी व वरीय अधिकारी को सूचित किए कैदी को दो बार शौच के लिए निकालने वाले चौकीदार भवन यादव को भी निलंबित किया गया है। उसका भी संदिग्ध आचरण था व उसने भी डॺूटी में लापरवाही बरती थी। एसएसपी ने बताया कि अभियुक्त के घर पर होने के बावजूद गिरफ्तार नहीं किया जा रहा था। फलस्वरूप सीआईएटी टीम द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी की गई थी। यह भी पुलिस अधिकारियों के संदिग्ध आचरण को दर्शाता है।

इससे स्पष्ट है कि केस के अनुसंधानकर्ता, ओडी डॺूटी में रहने वाले सब इंस्पेक्टर एवं थानाध्यक्ष द्वारा भी लापरवाही बरती गई है। इसके लिए इन अधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनिक कारवाई की जा रही है।

Share