Home Featured सदर थाना पहुंचकर एसडीपीओ ने किया अनुसंधान कार्यों में प्रगति की समीक्षा।
Featured - मुख्य - September 20, 2021

सदर थाना पहुंचकर एसडीपीओ ने किया अनुसंधान कार्यों में प्रगति की समीक्षा।

दरभंगा: सदर एसडीपीओ कृष्ण नंदन कुमार ने सोमवार को सदर थाना पहुंचकर कांडों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सभी अनुसंधानकों से बारी-बारी से कांडों के अनुसंधान मे हुई प्रगति की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने कांडों के त्वरित निष्पादन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

एसडीपीओ ने आगामी पंचायत चुनाव को लेकर थानाध्यक्ष शशिकांत सिंह को विशेष सतर्कता बरतने को कहा। उन्होंने शराब तस्करों के खिलाफ 107, सीसीए की कार्रवाई तथा गुंडा पंजी में नाम दर्ज करने को कहा। सभी बूथों का भौतिक सत्यापन कर संवेदनशील बूथों पर विशेष नजर रखने को कहा गया। साथ ही उन्होंने थानाध्यक्ष को निर्देश दिया कि असामाजिक प्रवृत्ति के लोगों पर विशेष नजर रखें।

किसी भी राजनीतिक दल का बैनर- पोस्टर नहीं लगे। एसडीपीओ श्री कुमार ने बताया कि सदर अनुमंडल क्षेत्र में पंचायत चुनाव को देखते हुए 6585 लोगों पर 107 एवं 116 की कार्रवाई की गई है। 134 लोगों पर सीसीए का प्रस्ताव भेजा गया है। 366 लोगों के हथियार का सत्यापन किया गया है।

Share