
नदी में डूबने से 15 वर्षीय बालक की मौत।
दरभंगा: बहेड़ी थाना क्षेत्र के मिटुनियां गांव के उमेश यादव के 15 वर्षीय पुत्र दिलखुश कुमार की मौत सोमवार को गांव के बगल से गुजर रही कमला नदी में डूबने से हो गई। वह कोचिंग पढ़कर घर वापस आ रहा था। इसी बीच नौलखा के पास नदी में स्नान करने लगा। स्नान के क्रम में ही डूबने से उनकी मौत हो गई। माता रेणु देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। इस संबंध में सीओ अवधेश प्रसाद ने बताया कि लाश को अगले दिन सुबह को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजने की संभावना है।

