
सेवा समर्पण कार्यक्रम के तहत भाजयुमो ने नव भारत मेला का किया आयोजन।
दरभंगा: सेवा समर्पण कार्यक्रम के तहत भाजयुमो ने सोमवार को लक्ष्मेश्वर पब्लिक लाइब्रेरी में नव भारत मेला लगाया। अध्यक्षता भाजयुमो जिला अध्यक्ष बालेन्दु झा ने की। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सांसद गोपाल जी ठाकुर ने किया। नव भारत मेला के माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई गई। सांसद गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिवस पर पूरे देश में 20 दिनों का सेवा समर्पण कार्यक्रम चल रहा है।
इसके तहत युवा मोर्चा द्वारा नवभारत मेला लगाकर केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी लगायी गयी। इसमें काफी संख्या में छात्रों और युवाओं ने उपस्थित होकर इसका लाभ उठाया। हायाघाट विधायक और कार्यक्रम के जिला के प्रभारी डॉ. रामचंद्र प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के विकास मंत्र के साथ काम कर रहे हैं। विधान पार्षद डॉ. अर्जुन सहनी ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब-गुरबा के नेता हैं और अंत्योदय के लक्ष्य के साथ देश का कुशल नेतृत्व कर रहे हैं। जिला अध्यक्ष जीवछ सहनी ने भी विचार रखे।
धन्यवाद ज्ञापन बालेंदु झा ने किया। कार्यक्रम को पूर्व जिला अध्यक्ष हरि साहनी, जिला महामंत्री सुजीत मलिक, आदित्य नारायण मन्ना, उमेश चौधरी व जिला प्रवक्ता तनवीर हसन ने भी संबोधित किया। संचालन कार्यक्रम के प्रभारी युवा मोर्चा के जिला प्रवक्ता सौरव ओझा ने किया। मौके पर जिला उपाध्यक्ष संजीव शाह, ध्रुव मंडल, कन्हैया पासवान, प्रेम कुमार मिश्रा, घनश्याम कुमार, गजेंद्र मंडल, नितिन कुमार, केशव झा, विद्या यादव आदि थे।

