Home Featured बीईओ की पहल पर पठन-पाठन के लिए पुनः खोल दिया गया विवाद के कारण बंद पड़ा विद्यालय।
Featured - मुख्य - September 20, 2021

बीईओ की पहल पर पठन-पाठन के लिए पुनः खोल दिया गया विवाद के कारण बंद पड़ा विद्यालय।

दरभंगा: विगत सात सितंबर से बंद पड़े सदर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय बेलवा को बीईओ की पहल पर 20 सितंबर को पठन-पाठन के लिए खोल दिया गया। मालूम हो कि ग्रामीणों ने विद्यालय शिक्षा समिति के गठन में हुए विवाद के बाद सात सितंबर को स्कूल को बंद करा दिया था। इससे बच्चों का पठन-पाठन प्रभावित हो रहा था। जिला शिक्षा अधिकारी विभा कुमारी के निर्देश पर प्रखंड शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार ठाकुर ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर इस मामले को सुलझाने में पहल की। ग्रामीणों की ओर से सहमति मिलने के बाद विद्यालय को पठन-पाठन के लिए नियमित रूप से खोल दिया गया। प्रखंड शिक्षा अधिकारी श्री ठाकुर के साथ उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय मब्बी के प्रधानाध्यापक सह जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष संजय कुमार झा, ब्रजेश सिंह राठौर, मनोज कुमार यादव आदि लोग उपस्थित थे।

Share