
बेनीपुर अनुमंडल पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया औचक निरीक्षण।
दरभंगा: बेनीपुर में चुनाव पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी शंभूनाथ झा ने सोमवार को चार मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय कन्या महिनाम उत्तरी भाग, प्राथमिक विद्यालय कन्या महिनाम दक्षिणी भाग, प्राथमिक विद्यालय सिमराही मुसहरी तथा राजकीय मध्य विद्यालय नवटोलिया खबना स्थित मतदान केंद्रों के निरीक्षण के क्रम में एसडीओ ने साथ चल रहे अंचलाधिकारी व पंचायत सचिवों को निर्देश दिया कि मतदान केंद्रों पर हर-हाल में दो दिनों के अंदर रैम्प, बिजली, पेयजल, शौचालय , उपस्कर आदि को दुरुस्त कर लें।
जिन मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को वोट गिराने में किसी भी तरह की परेशानी होगी वैसे मतदान केंद्रों के बीएलओ व पंचायत के पंचायत सचिव सीधे तौर पर जिम्मेवार माने जाएंगे। एसडीओ इस दौरान विभिन्न गावों के गरीब एवं कमजोर वर्ग के मतदाताओं से मिलकर अपील किया वे लोग भयमुक्त होकर मतदान करेंगे। यदि कोई धमकाता है या फिर किसी भी तरह का प्रलोभन देता है तो इसकी सूचना सीधे बहेड़ा थानाध्यक्ष व एसडीपीओ बेनीपुर के मोबाइल फोन पर देंगे, ताकि फौरन वैसे व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
एसडीओ ने बताया की 29 सितंबर को चुनाव को लेकर मंगलवार तक ईवीएम मशीन आ जाएगी। बहेड़ी में विभिन्न पदों के लिए तीसरे 1266 प्रत्याशियों ने दाखिल किया पर्चा

