
जिला दुर्गापूजा न्यास समिति ने नवपदस्थापित एसडीपीओ को किया सम्मानित।
दरभंगा: मंगलवार को दरभंगा जिला दुर्गा पूजा न्यास समिति के सदस्यों द्वारा नवपदस्थापित सदर एसडीपीओ कृष्ण नंदन कुमार को सम्मानित किया गया। समिति के महासचिव अंकुर गुप्ता के नेतृत्व में समिति के सदस्यों ने एसडीपीओ के कार्यालय पहुँच उनसे मुलाकात की। तत्पश्चात मिथिला की परंपरा के अनुसार पाग चादर से सम्मानित कर उन्हें माँ दुर्गा की प्रतिमा प्रतीक चिन्ह के रूप में प्रदान किया।
इस अवसर पर सदर एसडीपीओ श्री कुमार ने न्यास समिति के सदस्यों से कोविड 19 गाइडलाइन का पालन करते हुए आपसी भाईचारे के साथ दुर्गापूजा संपन्न
करवाने में सहयोग का आह्वान किया। न्यास समिति के सदस्यों द्वारा भी एसडीपीओ श्री कुमार को आश्वस्त किया गया कि कोविड 19 का पालन करते हुए सामाजिक सौहार्द एवं शांतिपूर्ण तरीके से दुर्गापूजा मनाया जाएगा।
इस अवसर पर दुर्गा पूजा न्यास समिति के सचिव संतोष दास, प्रदीप मंडल, सुनील गड़ाई, मनोज नायक, हीरा साहनी, रिंकू पासवान, जय किशन राउत, बबलू कुमार मिट्ठू, शिलानाथ प्रसाद, अशोक चौधरी एवं श्रीकांत कुमार आदि भी मौजूद थे।

