
डीईओ ने किया सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान, सौंपा सेवांत लाभ से सम्बंधित अभिलेख।
देखिये वीडियो भी।
देखिये वीडियो भी👆
दरभंगा: प्रारंभिक शिक्षा की स्थापना शाखा में मंगलवार को सेवांत लाभ समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी विभा कुमारी के हाथों सेवानिवृत्त शिक्षकों को सेवांत लाभ से संबंधित अभिलेख समारोहपूर्वक प्रदान किया गया। जिले के प्रारंभिक शिक्षा विभाग में डीईओ के निर्देशन में पहली बार सेवांत लाभ के अभिलेख को इस तरह सम्मानपूर्ण ढंग से सेवानिवृत्त शिक्षकों को प्रदान किया गया है।
इस अवसर पर डीईओ विभा कुमारी ने कहा कि इन सेवानिवृत्त शिक्षकों ने अपने पूरे जीवन के महत्वपूर्ण क्षण
को शिक्षण कार्य में बिताया है, इसलिए इन्हें सेवांत लाभ सम्मानपूर्वक दिया जाना हम लोगों के लिए गौरव की बात है।
समारोह में कुल 10 शिक्षकों एवं एक लिपिक को अभिलेख देकर डीईओ के हाथों सम्मानित किया गया। समारोह का संयोजन स्थापना शाखा के वरिष्ठ सहायक नर्मदश्वर पाठक ने किया। समारोह के आरंभ में स्थापना शाखा के प्रभारी डीपीओ संजय देव कन्हैया की ओर से डीईओ को सम्मानित किया गया। वरिष्ठ सहायक श्री पाठक ने डीईओ व डीपीओ को सम्मानित किया।

