Home Featured गरुड़ एप से जोड़े गए कुशेश्वरस्थान विधानसभा के सभी बूथ।
Featured - मुख्य - September 21, 2021

गरुड़ एप से जोड़े गए कुशेश्वरस्थान विधानसभा के सभी बूथ।

बिरौल: लोकसभा व विधानसभा चुनाव में मतदाताओं की समस्याओं का निजात दिलाने को लेकर चुनाव आयोग की ओर से गरुड़ एप की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। अनुमंडल क्षेत्र के 78 कुशेश्वरस्थान (सु.) विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ ने इसकी पूरी तैयारी कर राज्य में पहला स्थान प्राप्त करने का गौरव हासिल किया है।

सभी 264 बूथ गरुड़ एप से जुड़ जाने से चुनाव कार्य से जुड़े अधिकारी बूथों का भौतिक सत्यापन कर समस्या का निदान आसानी से कर सकते हैं।

इस एप के माध्यम से बीएलओ मतदाता की ओर से फॉर्म फीड करने, लंबित फॉर्म की चेकलिस्ट एवं उनका भौतिक सत्यापन करने, मतदान केन्द्रों की फोटो एवं पता एड/अपडेट करने के अलावा मतदान केंद्र पर उपलब्ध सुविधाओं को संशोधित करने के साथ ही संबंधित बीएलओ मतदान केंद्र के नजदीक उपलब्ध आपातकालीन सुविधाओं की फोटो, जीआईएस लोकेशन, पता एवं संबंधित कर्मचारी का नाम और मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं। ये जानकारी अनुमंडल सहायक निर्वाची अधिकारी अबु परवेज हैदर हैदरी ने दी है।

Share