
केवटी विधायक ने महिलाओं को अंग वस्त्र देकर किया सम्मानित।
दरभंगा: केवटी पंचायत के रनवे पुरानी टोला के सलहेस स्थान के प्रांगण में मंगलवार को विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा एवं केवटी महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रूबी कुमारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा और समर्पण अभियान के तहत सड़क किनारे फल, सब्जी, ठेला लगाने वाली मातृशक्ति का सम्मान किया। विधायक डॉ. झा ने कहा कि मातृशक्ति का सम्मान करना सौभाग्य की बात है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विनोदानंद झा, आशा देवी, ऊष्मा देवी, सुनीता देवी, ललित भूषण झा, करुणानंद मिश्र, संतोष साहू, आकाश गुप्ता, श्रवण मिश्रा, शीला देवी, बेबी देवी, अरहुला देवी, गणेश सहनी, राजेन्द्र चौपाल, श्रवण यादव, अशोक पासवान, मुकेश यादव, नन्दकिशोर यादव, शत्रुधन साहू आदि थे।

