Home Featured सेवा एवं समर्पण कार्यक्रम के तहत मंत्री ने किया वृक्षारोपण।
Featured - मुख्य - September 21, 2021

सेवा एवं समर्पण कार्यक्रम के तहत मंत्री ने किया वृक्षारोपण।

जाले: पीएम नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस को लेकर भारतीय जनता पार्टी की ओर से मनाए जा रहे सेवा एवं समर्पण कार्यक्रम के तहत क्षेत्रीय विधायक सह राज्य सरकार के श्रम संसाधन एवं आईटी विभाग के मंत्री जीवेश कुमार ने मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय, योगियारा रेलवे स्टेशन, जाले थाना परिसर और धमाद चौक पर आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया और विभिन्न किस्मों के पौधे लगाए। इस मौके पर मंत्री ने पीएम मोदी की ओर से पर्यावरण के प्रति शुरु किए गए जागरुकता अभियान की चर्चा करते हुए कहा कि भारत सरकार की ओर से सौर उर्जा और पवन उर्जा सहित कई अभियान चलाए जा रहे हैं।

Share