Home Featured बढ़ायी गयी दरभंगा जंक्शन की सुरक्षा, चालाया गया सघन चेकिंग अभियान।
Featured - मुख्य - September 22, 2021

बढ़ायी गयी दरभंगा जंक्शन की सुरक्षा, चालाया गया सघन चेकिंग अभियान।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: दरभंगा जंक्शन की सुरक्षा को लेकर एकबार फिर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। एकबार फिर सघन चेकिंग अभियान शुरू हो गया है। सभी आने जाने वाली ट्रेनों के यात्रियों के साथ साथ उनके सामानों की भी चेकिंग की जा रही है।

दरअसल, दिल्ली में पकड़े गए आईएसआई के दो संदिग्ध आतंकियों के खुलासे के बाद जानकारी मिली कि बिहार के कई रेलवे स्टेशन आतंकियों के निशाने पर है। इसके बाद मंडल रेलवे सुरक्षा आयुक्त समस्तीपुर ने रेल पुलिस अधीक्षक को पत्र लिख कई रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के साथ सभी को अलर्ट करने का निर्देश दिया। मंडल रेलवे के पत्र में दरभंगा रेलवे स्टेशन का नाम आने के बाद से दरभंगा रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी है।

इसी को लेकर दरभंगा स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ द्वारा संयुक्त रूप से सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया है। स्टेशन पर आने जाने वाले सभी ट्रेन के यात्रियों के साथ उनके सामानों की भी चेकिंग की जा रही है। साथ ही ट्रेन के अंदर भी संदिग्ध वस्तुओ पर पूरी नजर सुरक्षा कर्मी बनाये हुए हैं। यात्रियों के एक एक सामान की चेकिंग बैग खोल कर की जा रही है। फिलहाल सुरक्षा कर्मी किसी भी तरह की लापरवाही बरतने के मूड में दिखाई नही दे रहे।

Share