Home Featured लोडेड देसी पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार।
Featured - मुख्य - September 22, 2021

लोडेड देसी पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार।

दरभंगा: दबंग बनने के चक्कर में हथियार लेकर चलने वाले कोतवाली ओपी क्षेत्र के साहसुपन मोहल्ला निवासी व अपराधी मो. आशु अंसारी को लहेरियासराय थाना की पुलिस ने विशेष टीम के साथ छापेमारी कर मंगलवार की रात गिरफ्तार किया है। उसके पास से लोडेड देसी पिस्टल व दो गोली बरामद किए गए । हालांकि इसके विरूद्ध अब तक कोई आपराधिक मामला सामने नहीं आया है । मगर नशेड़ियों व बदमाशों के बीच दबंग बनने की चाहत ने इसे सलाखों के पीछे भेज दिया। इसने पूछताछ में बताया कि इसे कोतवाली ओपी से सटे चर्चिच पप्पू विश्वकर्मा ने उसे पिस्टल दिया था।

Share