
मुखिया ने बार बालाओं के साथ लगाए ठुमके, वीडियो वायरल।
दरभंगा: बार बालाओं के नृत्य करने के साथ किरतपुर के रसियारी पौनी पंचायत के मुखिया अपने पद की गरिमा को भुल गए। मुखिया सुदे कमती मंच पर चढ़ गए और बार बालाओं के साथ ठुमके लगाने लगे। जेब से रुपये निकालकर बार बालाओं को पास आने का इशारा करने लगे। उन्हें यह पता ही चला कि उनकी यह करतूत किसी के मोबाइल में कैद हो रहा है।
वे ठुमके लगाने में मग्न थे। उन्हें कोई रोकने वाला भी नहीं था। दरअसल, उन्होंने अपने खर्च पर पंचायत के छिलकोरा गांव में सोमवार की रात आर्केस्ट्रा का आयोजन किया था। पूरी रात मुखिया ने तो मस्ती काटी। लेकिन, सुबह होते ही उनकी करतूत इंटरनेट पर वायरल हो गया। इसके बाद उन्हें पद की गरिमा के साथ कोरोना गाइड लाइन की बात भी याद आ गई। हालांकि, तब तक काफी देर हो चुकी थी। मामले अधिकारियों तक पहुंच गया। बुधवार को सीओ सतीश कुमार ने पूरे मामले पर संज्ञान ले लिया।
उन्होंने मुखिया को बुलाकर पूरे मामले की जानकारी ली। इसके बाद कार्रवाई के लिए उन्होंने बिरौल एसडीओ को पत्र लिख दिया। सीओ ने बताया कि आदेश आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया जाता है कि मुखिया के खिलाफ बिना परमिशन का भीड़ लगाकर आयोजन करने, कोविड-19 के गाइड लाइन को उल्लंघन करने और आदर्श आचार संहिता को देखते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
इधर, पंचायत सहित पूरे इलाके में मुखिया की करतूत की चर्चा जोड़ों से चल रही है। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि बाबा विश्कर्मा पूजा के अवसर पर यह कार्यक्रम आयोजित होने वाला था। लेकिन, किसी कारणों से नहीं हो पाया। इसके बाद मुखिया ने पंचायत चुनाव को देखते हुए अपने खर्च पर यह आयोजन करा दिया।

