Home Featured प्रो० प्रीती झा के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित।
Featured - मुख्य - September 22, 2021

प्रो० प्रीती झा के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित।

दरभंगा: बुधवार को ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के मैथिली विभाग ने पूर्व मैथिली विभागाध्यक्ष सह मानविकी संकायाध्यक्ष प्रो० प्रीती झा को विदाई – सम्मान समर्पित किया गया।

विदाई सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए प्रो० नारायण झा ने कहा कि प्रो० प्रीती झा सौम्य,शालीन एवं भद्र महिला हैं। इन्होंने अपने कालखंड में विभाग के सभी शिक्षकों, कर्मचारियों, शोधार्थियों एवं छात्र- छात्राओं को अपनी कार्यक्षमता एवं व्यवहार कुशलता से प्रसन्न रखा। इनके समय में विभागीय कार्य सहजता और तीव्रता के साथ सम्पन्न होता था।

प्रो० रमण झा ने कहा कि प्रो० प्रीती झा के द्वारा विभागाध्यक्ष के पद पर पदास्थापित होना मेरे लिए गौरव का छन था। कारण मैं और प्रीती एकसाथ विश्वविद्यालय सेवा में आया तथा साथ साथ सभी प्रोन्नतियाँ मिला।

प्रो० प्रीती झा ने अपने भावुक उद्बोधन में कही कि विभाग के शिक्षकों का जिसरूप में मुझे सहयोग और समर्थन मिला, वह मेरे लिए अवर्णनीय है।

अन्य विशिष्ट वक्ताओं में प्रो० दमन कुमार झा,प्रो० अरूणिमा सिंहा,प्रो० कुलानन्द यादव, प्रो० जीवानंद झा, डॉ० अखिलेश सिंह, डॉ० मनोज कुमार कुमर एवं शोधार्थी रौशन कुमार, सत्यनारायण प्रसाद, दीपेश कुमार, हरेराम पंडित शालिनी, राज्याश्री आदि उपस्थित थे।

Share