
एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर कुलसचिव को किया गया सम्मानित।
दरभंगा: ललित नारायण मिथिला विवि के कुलसचिव के रूप में एक वर्ष पूरे होने पर शनिवार को कुलसचिव प्रो. मुश्ताक अहमद को कई अधिकारियों व छात्र-छात्राओं ने सम्मानित किया। कुलसचिव के कार्यालय में पहुंचकर विवि के अधिकारियों और कर्मियों ने एक साल पूरे होने पर उन्हें बधाई दी।
मौके पर कुलसचिव ने छात्र-छात्राओं से अपील करते हुए कहा कि छात्र-छात्राओं को गंभीरता से अपने वर्ग कक्ष में उपस्थित होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि वर्तमान कुलपति के नेतृत्व में विश्वविद्यालय में शैक्षणिक माहौल काफी बेहतर हुआ है और आगे भी इनके नेतृत्व में होता रहेगा। प्रो. अहमद ने कहा कि कोरोना महामारी को लेकर बहुत कुछ प्रभावित हुआ। लेकिन अब सब कुछ सामान्य होने लगा है। पढ़ाई-लिखाई में छात्र-छात्राओं के सहयोग में विश्वविद्यालय कदम से कदम मिलाकर चलने को तैयार है।

