Home Featured ब्राह्मण फेडरेशन के संरक्षक मंडल सदस्य बने आईएमए के जिला सचिव डॉ0 आमोद झा।
Featured - मुख्य - September 26, 2021

ब्राह्मण फेडरेशन के संरक्षक मंडल सदस्य बने आईएमए के जिला सचिव डॉ0 आमोद झा।

दरभंगा: जाने माने चिकित्सक सह इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के जिला सचिव डॉ0 आमोद कुमार झा ऑल बिहार ब्राह्मण फेडरेशन के संरक्षक मंडल सदस्य बनाये गए हैं। रविवार को उनके बेंता अवस्थित हॉस्पिटल परिसर में ब्राह्मण फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष उदय शंकर चौधरी ने पीला गमछा से उन्हें सम्मानित करते हुए फेडरेशन की सदस्यता दिलाई।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री चौधरी ने कहा कि डॉ0 आमोद झा की छवि एक अच्छे चिकित्सक के साथ साथ समाजसेवी की भी रही है। इनके जैसे व्यक्तित्व के जुड़ने से ब्राह्मण फेडरेशन की मुहिम को और अधिक मजबूती मिलेगी।

संरक्षक मंडल सदस्य बनने पर डॉ0 आमोद झा ने प्रदेश अध्यक्ष सहित उपस्थित सभी सदस्यों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि समाजहित में किसी भी कार्य केलिए वे हमेशा तत्पर रहेंगे।

इस दौरान फेडरेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ0 उदभट मिश्रा, जिलाध्यक्ष डॉ0 प्रभाकर झा, प्रो0 फूलबाबू टेक्ट्रिया आदि भी उपस्थित थे।

Share