Home Featured बहादुरपुर में तेज हुई पंचायत चुनाव की सरगर्मी, 30 सिंतम्बर से 6 अक्टूबर तक होगा नामांकन।
Featured - मुख्य - September 26, 2021

बहादुरपुर में तेज हुई पंचायत चुनाव की सरगर्मी, 30 सिंतम्बर से 6 अक्टूबर तक होगा नामांकन।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: जिले के बहादुरपुर प्रखंड में पंचायत चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गयी है। अभ्यर्थियों ने चुनाव में किस्मत आजमाने केलिए एनआर रसीद कटवाना शुरू कर दिया है। बहादुरपुर के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अलख निरंजन ने प्रखण्ड कार्यालय परिसर में चुनाव को लेकर चल रहे कार्यो का निरीक्षण भी शनिवार को किया। इस दौरान वे कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी देते नजर आये।

बताते चलें कि पंचायत चुनाव हेतु बहादुरपुर प्रखंड में एनआर रसीद कटाने की तिथि 23 सिंतम्बर से 6 अक्टूबर तक निर्धारित है। एनआर रसीद काटने केलिए कुल 9 काउंटर बनाये गए हैं। रसीद काटने का समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है। नामांकन की तिथि 30 सिंतम्बर से 6 अक्टूबर तक निर्धारित की गयी है।

Share