
सेवा और समर्पण कार्यक्रम के तहत आयोजित परिचर्चा में भाग लेने दरभंगा पहुँचे सुशील मोदी।
देखिये वीडियो भी।
देखिये वीडियो भी👆
दरभंगा: भाजपा के सेवा और समर्पण कार्यक्रम के तहत शनिवार को प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी दरभंगा पहुंचे। उन्होंने लहेरियासराय के कर्पूरी चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल होकर इस यात्रा को रवाना किया।
इसमें सांसद गोपाल जी ठाकुर, सेवा और समर्पण कार्यक्रम के प्रदेश प्रभारी सह नगर विधायक संजय
सरावगी, विधायक डॉ. रामचंद्र प्रसाद, डॉ. मुरारी मोहन झा, विधान पार्षद डॉ. अर्जुन सहनी आदि शामिल रहे। कार्यकर्ताओं की ओर से निकाली गयी तिरंगा यात्रा लहेरियासराय टावर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास पहुंचकर समाप्त हुई। यहां सभी नेताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
यहां से परिचर्चा में भाग लेने पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री मोदी भाजपा नेताओं के साथ डीएमसीएच ऑडिटोरियम पहुंचे। परिचर्चा के बाद उपमुख्यमंत्री ने दरभंगा हवाई अड्डे के निरीक्षण भी किया।

