Home Featured किरतपुर को छोड़ बाकी सभी प्रखंडों की मतगणना अब बाजार समिति में ही होगी।
Featured - मुख्य - October 2, 2021

किरतपुर को छोड़ बाकी सभी प्रखंडों की मतगणना अब बाजार समिति में ही होगी।

दरभंगा: जिला पंचायत राज पदाधिकारी आलोक राज ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व से निर्धारित बहेड़ी, बहादुरपुर और बिरौल प्रखण्ड के पंचायत चुनाव के लिए मतगणना स्थल महिला आई.टी.आई, रामनगर से बदलकर बाजार समिति, शिवधारा कर दिया गया है। अब केवल किरतपुर प्रखण्ड के पंचायत चुनाव का मतगणना महिला आई.टी.आई रामनगर में होगा।

शेष सभी प्रखण्डों का मतगणना कार्य बाजार समिति, शिवधारा में ही किया जाएगा। इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग को प्रस्ताव भेजा जा चुका है।

उल्लेखनीय है कि 8 अक्टूबर को बहेड़ी, 24 अक्टूबर को बहादुरपुर एवं 24 नवंबर को बिरौल प्रखंड के पंचायत चुनाव का मतगणना किया जाना है।

Share