
गाँधी जयंती के अवसर पर जिले में एक लाख से अधिक लोगों का हुआ टीकाकरण।
दरभंगा: कोविड-19 महामारी से सुरक्षा व बचाव हेतु 02 अक्टूबर गाँधी जयंती/लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर चलाए गये टीकाकरण महाअभियान के अन्तर्गत दरभंगा जिले के ग्रामीण क्षेत्र में सभी पंचायतों तथा नगर निकाय क्षेत्र के सभी वार्ड एवं सभी प्रखंड मुख्यालय में बनाए गए टीकाकरण केन्द्रों में 01 लाख 07 हजार 687 लोगों का टीकाकरण किया गया, जो लक्ष्य का 61.5% रहा।
उल्लेखनीय है कि 02 अक्टूबर गांधी जयंती/लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर दरभंगा जिले में महाटीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इस अवसर पर दरभंगा जिले के (1.75 लाख) लोगों का टीकाकरण
करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, इसके साथ ही प्रत्येक टीकाकरण केन्द्र के लिए विकास मित्र, स्थानीय शिक्षकों, सेविका, जीविका दीदी एवं आशा को लोगों को प्रोत्साहित कर टीकाकरण केन्द्र पर लाकर टीकाकरण करवाने हेतु लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

