Home Featured क्राइम मीटिंग में चुनाव एवं पर्व त्योहारों को लेकर एसडीपीओ ने पुलिसकर्मियों को दिए निर्देश।
Featured - मुख्य - October 3, 2021

क्राइम मीटिंग में चुनाव एवं पर्व त्योहारों को लेकर एसडीपीओ ने पुलिसकर्मियों को दिए निर्देश।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: रविवार को लहेरियासराय थाना परिसर में सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृष्ण नंदन कुमार की अध्यक्षता में मासिक क्राइम मीटिंग का आयोजन किया गया। इस क्राइम मीटिंग में सदर अनुमंडल क्षेत्र के सभी सर्किल इंस्पेक्टर, थानाध्यक्ष एवं अन्य पुलिस पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

बैठक के संबंध में जानकारी देते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि क्राइम मीटिंग के माध्यम से विधि व्यवस्था से लेकर अपराधिक कांडों की समीक्षा की गई। अपराध नियंत्रण करने और अपराध के रोकथाम एवं अवैध शराब कारोबार पर रोक लगाने पर चर्चा हुई।

इसके अलावा पंचायत चुनाव के दौरान विधि व्यवस्था संधारण तथा आगामी दुर्गापूजा इत्यादि पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न करने से संबंधित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गयी और आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है।

Share