Home Featured 30 नवंबर तक सभी अपूर्ण आवासों को हर हाल में करें पूर्ण: डीडीसी।
Featured - मुख्य - October 5, 2021

30 नवंबर तक सभी अपूर्ण आवासों को हर हाल में करें पूर्ण: डीडीसी।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: डीडीसी तनय सुल्तानिया ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा की। समीक्षा में सभी संबंधित पदाधिकारी एवं सुपरवाइजर उपस्थित थे।

डीडीसी श्री सुल्तानिया ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत अपूर्ण आवासों को 30 नवम्बर तक पूर्ण कर लेने का निर्देश दिया गया है।

उन्होंने बताया कि बीते एक वर्ष में दरभंगा जिला में 90 हजार आवासों को पूर्ण किया गया है। वर्तमान में 47 हजार आवास अपूर्ण हैं। विभाग द्वारा इन सभी आवासों को इस वर्ष के अंत तक पूर्ण कर लेने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

Share