Home Featured बहेड़ी में पंचायत चुनाव के दौरान पूरे दिन सक्रिय रहेगा कंट्रोल रूम।
Featured - मुख्य - October 7, 2021

बहेड़ी में पंचायत चुनाव के दौरान पूरे दिन सक्रिय रहेगा कंट्रोल रूम।

दरभंगा: शुक्रवार को जिले के बहेड़ी प्रखंड में होने वाले पंचायत चुनाव की तैयारी पूरी कर ली गयी है। पंचायत चुनाव को लेकर जिला मुख्यालय में बनाया गया नियंत्रण कक्ष भी पूरी तरह सक्रिय है। 24 घण्टे चालू रहने वाले नियंत्रण कक्ष में अलग अलग शिफ्ट बनाकर कर्मियों की तैनाती की गयी है।

नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या 06272 -240600 पर पंचायत चुनाव से सम्बंधित किसी भी प्रकार की सूचना कोई भी व्यक्ति कभी भी दे सकता है। शिकायतों पर त्वरित कारवाई का निर्देश पहले ही जारी किया जा चुका है। जिलाधिकारी स्वयं भी नियंत्रण कक्ष की गतिविधियों का निरीक्षण करते रहते हैं।

Share