Home Featured बीडीओ के आवास में चोरों ने किया हाथ साफ।
Featured - मुख्य - October 13, 2021

बीडीओ के आवास में चोरों ने किया हाथ साफ।

दरभंगा: चोरों द्वारा केवल आम नागरिक ही नही, बल्कि प्रशासनिक अधिकारी भी शिकार बनाये जा रहे हैं। इसी क्रम में चोरों ने बेनीपुर के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी के आवास में भी हाथ साफ कर किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बेनीपुर के बीडीओ अमोल मिश्र के सरकारी आवास से 11 अक्टूबर की रात सात

Advertisement

हजार नगद, जेवरात सहित डेढ़ लाख की सामान चोरी मामले में बहेड़ा थाना में एफआईआर दर्ज किया गया।

बीडीओ ने बताया कि सात हजार नगद, विभिन्न जेवरात सहित डेढ़ लाख रुपए की सामान चोरी हुई है। उन्होंने बताया कि सरकारी आवास का पिछला गेट तोड़कर चोर घर में प्रवेश कर गया और घर में रखा नगद, जेवरात व अन्य कीमती सामान चुरा ले गया। इसको लेकर बहेड़ा थाना में आवेदन दिया गया है।

बहेड़ा एसएचओ सुरेश राम ने इस संबंध में पूछने पर बताया कि प्राप्त आवेदन के आलोक में एफआईआर दर्ज की गई है तथा मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।

Share