Home Featured बारिश भी नही तोड़ पायी वोटरों का हौसला, छाता लगाकर बूथों पर लाइन में दिखे लोग।
Featured - मुख्य - October 20, 2021

बारिश भी नही तोड़ पायी वोटरों का हौसला, छाता लगाकर बूथों पर लाइन में दिखे लोग।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: दो दिन से हो रही लगातार बारिश के बीच बुधवार को पंचायत चुनाव के चौथे चरण में मतदान के दौरान दरभंगा जिले के मनीगाछी और तारडीह में बारिश की वजह से मतदान देरी से शुरू हुआ। अधिकतर मतदान केंद्रों पर बारिश के बीच मतदाताओं में काफी उत्साह देखने को मिला। वोटर बड़ी संख्या में छाता लगा कर मतदान केंद्रों पर लंबी-लंबी कतारों में खड़े थे। इनमें महिला मतदाताओं की संख्या सबसे ज्यादा देखने को मिली।

मतदाताओं में अपनी पंचायत सरकार चुनने को लेकर उत्साह था। वहीं जिला प्रशासन की ओर से मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम की गई थी.

बता दें कि मनीगाछी की 22 पंचायतों में कुल 2108 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 1 लाख 62 हज़ार 92

Advertisement

मतदाता करेंगे। तो तारडीह की 14 पंचायतों में कुल 1391 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 89 हज़ार 971 मतदाता करेंगे।

मनीगाछी में 54% तथा तारडीह में कुल 55% मतदान हुआ।

वोट गिराने आये एक मतदाता ने कहा कि वे अपनी पंचायत की सरकार का चुनाव करने के लिए यहां मतदान करने आए हैं। उन्होंने कहा कि पंचायत में सभी पदों पर

Advertisement

अच्छे और स्वच्छ छवि के प्रतिनिधियों का चुनाव करने के लिए वोट डालेंगे। बारिश होने के बावजूद मतदाता हर हाल में मतदान करने के लिए यहां आए हैं।

वहीं मतदान केंद्र पर पीठासीन पदाधिकारी ने कहा कि मतदान शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ। हालांकि मतदान में किसी प्रकार की तकनीकी बाधा नहीं आई है और न ही सुरक्षा की कोई समस्या उत्पन्न हुई है।

Share