Home Featured नाव हादसा में दो की मौत, तीन बाइक और एक साइकल भी नदी में डूबी।
Featured - मुख्य - October 21, 2021

नाव हादसा में दो की मौत, तीन बाइक और एक साइकल भी नदी में डूबी।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: जिले के कुशेश्वरस्थान प्रखंड एक बड़ा नाव हादसा सामने आया है। इस हादसे में दो लोगों के डूबने की सूचना मिली है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के कमला-बलान नदी में कोनियां घाट से सवारी को लेकर चली नाव गुरुवार की सुबह लगभग नौ बजे नदी के बीच डूब गयी। जानकारी के अनुसार, नाव पर 15 लोग सवार थे। जिसमे

Advertisement

से अधिकांश लोग किसी तरह पानी में तैर कर और गांव के लोगों के प्रयास से बाहर निकल गये। लेकिन, कोनियां के बटुकेश्वर मुखिया का 22 वर्षीय पुत्र हेमंत मुखिया और सुरेश शर्मा का 20 वर्षीय पुत्र विवेक कुमार शर्मा पानी की धारा में बह गया।

बताया जा रहा है कि दोनों युवक बिरौल कॉलेज में रजिस्ट्रेशन करवाने जारहे थे। नौका दुर्घटना में तीन बाईक और एक साईकिल नदी में समा गई है। घटना की सूचना मिलते ही एसडीओ संजीव कुमार कापर और एसडीपीओ मनीष चंद चौधरी घटना पर पहुंचे और मौके पर उपस्थित थाना अध्यक्ष गौतम कुमार सहित अन्य अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। एसडीओ ने बताया कि की एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है।

Share