
12 नवंबर से चलेगी, दरभंगा – अमृतसर के बीच छठ पूजा स्पेशल ट्रेन।
दरभंगा: छठ पूजा के दौरान हाेने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने 12 नवंबर से दरभंगा- अमृतसर के बीच 05281/82 छठ पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है।
रेलवे द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार 05281 की ट्रेन दरभंगा से 12 नवंबर को शाम के 5.20 बजे खुलकर समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, नरकटियागंज होते हुए अगले दिन रात 1.45 बजे अमृतसर पहुंचेगी।

यह ट्रेन अमृतसर से 05282 बनकर शाम 7.15 बजे खुलकर अगले दिन रात 2.33 बजे आएगी।

