
ड्रग इंस्पेक्टर की छापेमारी में प्रतिबंधित नशीली दवा भारी मात्रा में बरामद।
दरभंगा: प्रतिबंधित एंव नशा की दवा के खिलाफ ड्रग इंस्पेक्टर की टीम ने कार्रवाई की है। जिला के सिमरी व सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के भरवाड़ा में छापेमारी कर टीम ने भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवा बरामद किया है।
ड्रग इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि भरवाड़ा बाजार में स्थित चांद मेडिकल स्टोर में शुक्रवार की देर शाम गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी में प्रतिबंधित दवाओं सहित नशा की दस हजार से अधिक टेबलेट बरामद हुई है।

वहीं दूसरी ओर सिमरी में स्थित बिना लाइसेंस के संचालित राहुल मेडिकल स्टोर में छापेमारी कर नशा की दवा सहित 50 हजार से अधिक की लागत की दवा बरामद की गई है। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि दुकानदार राहुल निराला को सिमरी थाना की पुलिस ने शिकायत के बाद गिरफ्तार किया है।

